रायगढ़/ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां नदी में एक व्यक्ति की लाश को तैरते हुए लोगों ने देखा। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं स्थानीय लोगों ने चक्रधर नगर पुलिस को सूचना दी। चक्रधर नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के नवापाली के पास केलो नदी में एक व्यक्ति की लाश को तैरते हुए देखा गया। तब से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। इधर घटना की सूचना जब चक्रधर नगर पुलिस को मिली वे घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
