सारंगढ़ । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत माता का जयकारा लगाते हुए नगर के केसरवानी भवन में समाज द्वारा धूमधाम से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । समाज के सम्मानित सदस्य नवीन सचिन की मां श्रीमती सजनी गुप्ता ( धर्मपत्नी स्व. खगेश चंद्र गुप्ता ) ने ध्वजा रोहण किया । जिसमें समाज के सभी लोग उपस्थित थे । संरक्षक, पदाधिकारी और सभी सदस्यो की उपस्थित रही।केशरबानी सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार केसरवानी, सचिव निखिल वानी, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती आभा नरेंद्र केसरवानी, सचिव श्रीमती दीपमाला सीताराम वानी और तरुण समिति के अध्यक्ष राहुल व सचिव प्रिय साहिल केसरवानी ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद दिये । समापन पूर्व स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई थी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आनंद वर्मा के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार… - August 14, 2026
- दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने किरण सिंहदेव का जाना हालचाल… - August 14, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026




