सारंगढ़। भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मरार धर्मशाला सारंगढ़ में मनाया गया । भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, नेता तथा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी । इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, जिला अध्यक्ष सुभाष जालान जिला महामंत्री अजय गोपाल, जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जीवनी के बारे विस्तार से जानकारी दी और उनके समय कई योजनाएं चलाई गई उनके बारे में बताया साथ ही परमाणु संपन्न भारत को बनाने में उनके योगदान के बारे में बताया ।

जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने बताया कि – अटल बिहारी वाजपेई को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया । उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ ।उनकी राजनीतिक और साहित्यिक विरासत आज भी भारतीय जनमानस में जीवित है । अटल बिहारी वाजपेई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एक प्रमुख राजनीतिज्ञ व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे । उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ था । अटल बिहारी वाजपेई जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किये , पहली बार 1996 में 13 दिनों के लिए फिर 1998 से 1999 तक , उसके बाद 1999 से 2004 तक प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किये । वाजपेई जी को उनकी उत्कृष्ट वक्तव्य कला, साहित्यिक रुचियां व कविता प्रेम के लिए जाना जाता था । उनकी सरकार के दौरान भारत ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया , जिससे भारत एक आधिकारिक परमाणु शक्ति बन गया । वाजपेई जी के कार्यकाल में ही भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी।अटल जी वास्तव में मानव नहीं महामानव थे । जितने पार्टी के नेता उन्हें जानते थे उससे कहीं ज्यादा विपक्षी पार्टी के नेता उन्हें मानते और स्वीकार करते थे । उन्होंने अंत में अटल बिहारी वाजपेई की कविताएं सुनाएं ।
अरविंद हरिप्रिया ने कहा कि – केन्द्र में पहली बार भाजपा की सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री अटल जी ने भारत के विकास के साथ सुशासन स्थापित किये और विश्व स्तर पर देश को नई पहचान दिलायें जो हम सब के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है । उनकी कविताओं, पत्रिकाओ के बारे में भी जानकारी देते हुए उनकी कविता सुनाते हुए कहें कि हम सबको वाजपेयी जी के मार्ग पर चलकर आगे बढना है और उनके सपनों को पुरा करने का संकल्प लेना है । उक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, जिला महामंत्री अजय गोपाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, दुर्गा प्रताप, जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया, अमित अग्रवाल, निखिल बानी, हरिनाथ खूंटे, सोंनु छबड़ा,नन्दनी वर्मा, शिव कुमारी सारधन,चंद्रिका ठाकुर, चौहान,मनोज जायसवाल,चिंता साहू,भूषण चंद्रा, रामकुमार थूरिया के साथ भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही । कार्यक्रम का समापन जिला मंत्री निखिल बानी द्वारा किया गया।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़:शादी से इनकार पर ‘मौत की धमकी,सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, दो के खिलाफ FIR दर्ज… - June 27, 2026
- सारंगढ़ बिलाईगढ़:प्रशासन का महा-अभियान, भटगांव कॉलेज की 18 एकड़ शासकीय भूमि से हटा बरसों पुराना अवैध कब्जा, चला पीला पंजा… - June 27, 2026
- सारंगढ़ बिलाईगढ़:पति की मौत या सोची-समझी हत्या? ससुराल वालों पर गंभीर आरोप! - June 27, 2026


