सारंगढ़ । श्री शांति सीता सेवा समिति सारंगढ़ को 15 अगस्त 24 को आप सभी के आशीर्वाद और समिति के द्वारा किए जा रहें समाजसेवी कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष्य में खेलभांठा मैदान में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा , भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, कलेक्टर धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा,नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान की गरिमा मय उपस्थिति में श्री शांति सेवा समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य मंच पर सम्मानित हुई । श्री शांति सेवा समिति द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाएं एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया । यह सम्मान संस्था प्रमुख महेन्द्र अग्रवाल ने लिया । उक्त संस्था के संचालक महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि – इस संस्था को आप सभी लोगों का मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग सदैव संप्राप्त होता रहा उसी की प्रत्यानुभूति के रूप में यह उपलब्धि प्राप्त हुईं है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
