रायगढ़। सरिया थाना प्रभारी विवेक पाटले एन्ड टीम ने अवैध गांजा तस्करी पर एक और बड़ी कार्यवाही की है। कल मुखबिर की सूचना पर गांजा की अवैध तस्करी कर रहे एक आरोपी से 12 किलो गांजा सहित बाइक जप्त कर तस्कर को विधिवत गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कल सरिया थाना प्रभारी विवेक पाठ्य को फिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा का व्यवसाय करता है जो गांजा लेने उड़ीसा की ओर गया हुआ है गांजा लेकर वह उड़ीसा से अपना गांव देवगांव लौटेगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रात 8:00 बजे ग्राम अमापाली बैरियर के पास पहुंची जहां उड़ीसा की ओर से संदेही व्यक्ति बिना नंबर के गाड़ी में गांजा रखकर आ रहा था।

संदेही व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसने अपना नाम राज कुमार महंत पिता तुला दास महंत उम्र 35 वर्ष निवासी देवगांव का होना बताया। जिसके पास से पुलिस ने एक प्लास्टिक की बोरी में भरा हुआ 12 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹60000 को जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
