रायगढ़। खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास में आज शाम एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई।मिली जानकारी अनुसार मालती सिदार, निवासी – बड़े डुमरपाली, उम्र – 45 वर्ष, अपने मां के यहां अटल आवास खरसिया आई हुई थी। जहां आज 18 अक्टूबर को शाम को किसी बात को लेकर, उसी मोहल्ले में निवासरत करन अर्जुन से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की आरोपी करन व अर्जुन राजपूत ने महिला व उसकी माँ को मारा। मालती सिदार को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी खरसिया पुलिस को मिलते ही, तत्काल घटना स्थल एसडीओपी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां घटना स्थल में मौका मुआयना, शव का पंचनामा कर, पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया है।वही खबर लिखे जाने तक 1 आरोपी के पुलिस गिरफ्त में होने की जानकारी मिली है, वही दूसरा फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
