कोसीर । सावन मास पर हर तरफ बोल बम के जयकारे गुंज रहें । कोसीर में सावन माह के तीसरे सोमवार पर बोलबम ग्रुप शिवभक्तों द्वारा बाजार चौंक में हजारों भक्तों को खीर पुरी का वितरण किया गया व प्रसाद वितरण के बाद बोलबम ग्रुप प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वरम धाम की यात्रा पर निकल गयी । बोल बम ग्रुप शिवभक्तों ने बताया कि उनकी टीम 5 वर्षों में अब तक 10 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर चुकी है और अब रामेश्वरम धाम की यात्रा पुरी होने के बाद यह 11 ज्योति र्लिंगों के दर्शन पूरे होंगे , वहीं उनकी टीम बहुत जल्द 12 वें ज्योतिर्लिंग दर्शन का सपना भी जल्द पूरा करने प्रयास करेगी। बोलबम ग्रुप टीम में खगेश श्रीवास,भरत श्रीवास, विद्यालहरे, अगरदास, प्रकाश राव, हीरालाल चंद्रा, तुला राम, छबिदास, उजित यादव, गणेश आदित्य, रामशंकर साहू, शिवप्रसाद निषाद 7 दिवसीय तीर्थ यात्रा पर निकलें हैं , वहीं रामेश्वर धाम के साथ साथ उनकी टीम तिरूपति बालाजी के दर्शन भी करेगी ।

- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
