कोसीर । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला को हटाकर डॉ पाणिग्रही को CHMO बनाया गया था , किंतु कुछ ही दिनों में स्वच्छ छवि , ईमानदार व्यक्तित्व और कर्मयोगी अधिकारी डा एफ आर निराला को शासन द्वारा पुनः सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थापना की गई है । सारंगढ़ जिले में डॉ निराला का पुनः पदस्थापना होने पर समाज के लोगों के साथ साथ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया । जिले के स्वास्थ्य विभाग में ईमानदार अधिकारी की पुनः पद स्थापना पर लोगो में हर्ष का माहौल बना हुआ । क्रांति कारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज के नेतृत्व में एवं विमल अजगले के मार्गदर्शन पर डॉ एफ आर निराला का स्वागत समारोह संपन्न हुआ ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
