कोसीर के स्थानीय बालक आश्रम शाला में पालकों व शिक्षकों की हुई बैठक, शिक्षा पर चर्चा…
कोसीर । छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार संकुल केंद्र कोसीर के स्थानीय बालक आश्रम शाला में दोपहर 1 बजे संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक संपन्न हुई । छग राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान एवं छात्र – छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए पालकों और शिक्षकों में ताल मेंल स्थापित करने यह कार्य क्रम रखा गया था। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 बिंदु पर विशेष चर्चा एवं परिचर्चा हुई । पालक और शिक्षकों ने इस बैठक में अपनी अपनी बात रखे । शिक्षा को लेकर पालक और शिक्षकों की चर्चा में मुख्यतह शिक्षक विजय , थानेश्वर चंद्रा, कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य श्रीमती सीमा मिंज, सरपंच लाभोराम लहरे , श्रीमती देव कुमारी लहरे, नोडल अधिकारी आशुतोष साहित्यकार लक्ष्मी नारायण लहरे ,शिक्षक उत्तम कुर्रे ने गीत गाकर शिक्षा के महत्व को बताया ,पालकों ने भी शिक्षकों को कहा स्कूल में बेहतर पढ़ाई कराएं, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक विशेषवर खरे , विजय महिलाने , उत्तम कुर्रे , गोवर्धन सोनी , बेदप्रकाश आनंद, आदर्श नव युवक कल्याण संगठन अध्यक्ष भैरव नाथ जाटवर, फुल कुमार विश्व कर्मा , श्रीमती संवरीन लहरे , राम गोपाल बंजारे , राधेश्याम जायसवाल उपस्थित रहे ।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

