सारंगढ़: शिक्षा स्तर को सुदृढ़ करने लेन्ध्रा छोटे में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न..
सारंगढ़ । ग्रापं लेन्ध्रा छोटे के शा.हाई स्कूल में शिक्षकों के द्वारा बच्चों के पालकों और अभिभावकों को निमंत्रित कर स्कूल में बैठक रखा गया। बैठक में शिक्षकों ने पालकों को बताया कि बच्चों का शिक्षा स्तर कैसे बेहतर बनाये। शिक्षकों ने कई मुख्य बिन्दुओं पर पालकों से चर्चा किए । मेरा कोना, छात्र दिन चर्या, बच्चे ने आज क्या सिखा,बच्चों की अकादमिक प्रगति , परीक्षा चर्चा पुस्तक की उपलब्धता निश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार,विद्यार्थी के आयु , कक्षा अनुरूप स्वा. परीक्षण,जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, प्रति योगी परीक्षा , डिजिटल प्लेट फार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालक और छात्रों को अवगत कराना। गांव घर में पालक अपने बच्चों को स्कूल में भर्ती करा तो देते हैं लेकिन वो खुद शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं रह पाते। वो उतने में ही संतुष्ट रहते हैं कि – उनका बच्चा रोज स्कूल आ जा रहा है।
विदित हो कि – ऐसी स्थिति में बच्चे धीरे धीरे कमजोर होते चले जाते हैं। इस पर जोर देते हुए शिक्षकों ने पालकों से कहा कि – अगर थोड़ा बहुत घर पर आप लोग भी ध्यान दें और बच्चों से पूछें की स्कूल में क्या पढ़ाया गया, क्या क्या होम वर्क दिये गये इत्यादि, साथ ही मां बाप अगर बच्चों को सुबह और रात में रोज पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित करते रहे तो बच्चों की ज्ञान में काफी अधिक वृद्धि होगी। शिक्षकों ने स्कूल में मिलने वाली सरकारी लाभ जैसे – बच्चों का स्कूल फीस कक्षा वी तक फ्री , पाठ्य पुस्तक, गणवेश,मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, रा. प्रतिभा खोज परीक्षा, नवोदय विद्यालय परीक्षा, प्रयास विद्यालय के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभा वान छात्रों को शाला प्रबंधन समिति सदस्यों के द्वारा पेन व पुष्प गुच्छ दे स्वागत कियें । इस बैठक में संकुल प्राचार्य एचएल. चौरगे प्रिंसिपल के साथ विद्यालयों के टीचर्स व ग्राम लेन्ध्रा, नाचनपाली, मुड़पार बड़े और प्रधानपुर से आए बच्चों के पालकगण उपस्थित रहें।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

