इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में सालों तक दुष्कर्म कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. जिसमें युवक पीड़िता को ब्लैकमेल कर उस पर हमेशा धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था.

पीड़िता के मुताबिक युवक ने नहाते समय चुपके से उसका वीडियो बना लिया था. जिसके आधार पर पीड़िता ब्लैकमेल करता था.
आरोपी युवक पीड़िता के छोटे भाई को भी जान से मारने की धमकी देता था और इसी का फायदा उठाकर वो पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था. इतना ही नहीं आरोपी का भाई भी पीड़िता पर गलत करने का दबाव बनाता था. धर्म परिवर्तन न करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी मिलती थी.
त्योहारों पर जबरन बुलाता था घर
आरोपी पीड़िता को अपने त्योहारों पर जबरन घर पर बुलाता था. उससे कहता था कि सीख ले मेरा धर्म. जानकारी के मुताबिक सालों पहले युवती के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है. जिसके बाद से पीड़िता का पालन पोषण उसके चाचा ने किया. पीड़िता उन्हीं के साथ रहती थी. लेकिन चाचा काम के चलते अक्सर घर से बाहर रहते थे. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
