मानसून की बढ़ी गतिविधियों के आप कही जाकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आपके लिए अगस्त का महीना बेहद खास हो सकता है। दरअसल, इस महीने में आठ दिनों की छुट्टी रहेगी। हालांकि इन छुट्टियां में रविवार के अवकाश भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि ये छुट्टियां सप्ताहिक अवकाश के आसपास ही है। ऐसे में आप कही ट्रिप पर जा सकते हैं।

राजस्थान की बात करें तो अगस्त के महीने में रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होगी। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रहेगा। वहीं 26 अगस्त का कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। इसके अलावा इस महीने स्वतंत्रता दिवस का भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा 9 अगस्त को भी विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

स्कूल हॉलिडे लिस्ट (School Holiday List)
-अगस्त महीने में 4, 11, 18 और 25 तारीख को रविवार की छुट्टी रहेगी।
-9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है।
-15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है।
-19 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व है।
-26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है।
- बंगाल जीत की खुशी में सारंगढ़ में फूटा जश्न: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विजय रैली, ‘झालमुड़ी’ से मनाया अनोखा उत्सव… - May 5, 2026
- सुशासन तिहार की गूंज धोबनी में: ‘अंतिम व्यक्ति तक योजना’ का संकल्प, मौके पर ही समस्याओं का समाधान… - May 5, 2026
- बंगाल में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ पर गूंजा सारंगढ़: सुभाष जालान बोले—यह सिर्फ सत्ता नहीं, विचारधारा की निर्णायक विजय… - May 5, 2026
