सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 अगस्त 2024/ सड़क में होने वाले गायों के दुर्घटना को देखते हुए जिले के पशुधन विकास विभाग ने ऐसे पशुओ को दुर्घटना से बचाने के लिए उनके गले में रेडियम का पट्टा बांधने का कार्य कर रहे हैं। जिले के रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ रोड में यह कार्य किया गया। अब इस रेडियम से वाहन चालकों को दूर से सड़क पर बैठे हुए गाय दिखाई देंगे जिससे सड़क में होने वाले दुर्घटना में कमी आने की संभावना है। जिला प्रशासन के माध्यम से नगरीय निकायों, पंचायत सचिव और सरपंच को भी सड़क में बैठे हुए गायों को हटाने के लिए कार्य योजना बनाकर ड्यूटी लगाई गई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सिंगारपुर (जोगिडिपा) में ₹4 लाख की लागत से बनी ‘अदृश्य’ सीसी रोड, चश्मा लगाकर ढूंढ रहे ग्रामीण! - October 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा, 8 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां… - October 6, 2026
- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
