भटगांव । दिनांक 22 जुलाई 2024 को नगरीय प्रशासन व विकास विभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक जायसवाल के द्वारा कार्यालय नगर पंचायत भटगांव के सभाकक्ष में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, जिला सक्ति , जिला कोरबा व रायगढ़ के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली और नगरीय निकायों के मूलभूत सुविधाओं एवं शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का कुशलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया । श्री जायसवाल ने स्वच्छता और वृक्षारोपण पर विशेष बल दिए । आमजन को नगरीय निकाय अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित सभी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करें । इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में संयुक्त संचालक श राकेश जायसवाल के साथ अधीक्षण अभियंता अशोक क्रांति कार्यपालन अभियंता अलीबख्श एवं उपरोक्तानुसार जिले के नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उप अभियंता उपस्थित रहे ।समीक्षा बैठक नगर पंचायत भटगांव मैं होने के कारण नपं भटगांव सीएमओ मधुलिका सिंह चंदेल एवं कार्यालयीन कर्मचारियों का विशेष योग दान रहा ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
