भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद उसे श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 मैचों की टी20 और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
पिछले ही महीने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. इस टूर्नामेंट के बाद ही बतौर कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नया हेड कोच बनाया है.
श्रीलंका सीरीज से आगाज करेंगे गंभीर
अब गंभीर इस श्रीलंका दौरे से ही अपनी कोचिंग का आगाज करेंगे. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई है. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी.
हालांकि अभी तक श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते के आखिर में टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. इस दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी जा सकती है. जबकि वनडे की कमान केएल राहुल को दी जा सकती है.
इसका कारण रोहित शर्मा का आराम रहेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित इस दौरे से भी आराम ले सकते हैं. जबकि वो वर्ल्ड कप के बाद ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में टी20 में हार्दिक और वनडे में राहुल कप्तान हो सकते हैं.
टी20 मैच शाम तो वनडे मुकाबले दोपहर में होंगे
भारतीय टीम इस दौरे का आगाज 26 जुलाई को करेगी. भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी.
पहला वनडे मुकाबला 1 अगस्त को होगा. इस सीरीज के सभी वनडे मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले जाएंगे. 50-50 ओवरों के यह एकदिवसीय मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे.
भारत-श्रीलंका का शेड्यूल
26 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
27 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
29 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल
1 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
