सारंगढ़ बिलाईगढ़:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी श्री अविनाश मिश्रा के द्वारा सट्टा/जुआ एवं अपराध में संलिप्त ब्यक्तियो के विरूध्द कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली प्रभारी कामिल हक के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के टीम द्वारा जुआ / सट्टा पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाकर निम्न कार्य वाही की गई। कि दिनांक 10.07.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि अचानकपाली निवासी मनोज भारद्वाज पिता पुकराम भारद्वाज उम्र 36 वर्ष अपने घर के पास बरगद पेड़ के नीचे सट्टा लिख रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल पहुंचकर् घेराबन्दी कर आरोपी मनोज भारद्वाज को पकड़ा आया तथा आरोपी के कब्जे से एक नग एम आई मोबाईल व सट्टा पर्ची जिसमे विभिन्न अंको मे सट्टा पट्टी लिखा हुआ था तथा नगदी रकम 600/रू को मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस कब्ज़ा लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 6,7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का होने से विधिवत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि राजेश यादव, आरक्षक- 243 ओमचंद साहू ,328 भुनेश्वर चंन्द्रा,, 191 राधेश्याम निषाद 263 योगेश कुर्रे, एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
- लाइनमैन मन्नू भगत और युवाओं की मेहनत से फर्सवानी में रात में ही लौटी बिजली..पत्रकार की पहल और युवाओं के हौसले से रात में ही सुधरा ट्रांसफार्मर… - June 29, 2026
- सारंगढ़:रातभर चला पुलिस का ऑपरेशन, 61 वारंटी गिरफ्तार… अपराधियों में मचा हड़कंप… - June 29, 2026
- टीआई पुरेंद्र मल्होत्रा की सतर्कता लाई रंग, 15 लाख की चोरी गई जेसीबी बरामद, आरोपी गिरफ्तार… - June 29, 2026


