जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिले में दिन-ब-दिन चोरी की घटना बढ़ते जा रही है। वहीं दूसरी ओर सारंगढ़ में पदस्थ थानेदार अमित शुक्ला ने भी चोरों को सबक सिखाने की ठान ली है। और अपने खुफियातंत्र को बढाने के साथ खबरचियों को एलर्ट कर दिया है जिससे सारंगढ़ में जुर्म पर अंकुश लगाया जा सके। विगत दिनों पैदल मार्च कर सभी व्यवसायी बंधुओ को सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करने उसी का एक हिस्सा था। विगत दिनों थाने में बाइक चोरी की शिकायत पर मुखबीर तंत्र के सहारे बाईक चोर को पकड़ने में पुलिस ने सफलता अर्जित की है।थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप क्र 341/21धारा 379 भा0द0वी0 के आरोपी मनोहर बंजारे पिता स्व0पिलादाऊ बंजारे उम्र 34 साल सा0हिछा थाना सारंगढ जिला रायगढ़ (cg) को पुलिस ने पकड़कर न्यायलय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
उपरोक्त कार्य मे टीआई अमित शुक्ला के निर्देशन में अर्जुन पटेल, वीरेन्द्र महंत की सराहनीय योगदान रही।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
