रायगढ़। जनपद सदस्य सारंगढ़ एवं लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि नरेश चौहान ने कोरोना से बचाव के लिए टीका की दूसरी डोज लगवाई क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों से टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील की नरेश चौहान ने आज (13 अक्टूबर) सवेरे गृह ग्राम बोरीदा के पंचायत भवन पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होंने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली।
जनपद सदस्य नरेश चौहान ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है। टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें। मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथ की सफाई करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। जनपद सदस्य ने कहा कि सभी के सहयोग व परिश्रम से छत्तीसगढ़7 में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है। संक्रमण की दर वर्तमान में 5 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। जनता की सहूलियत के लिए लॉक डाउन में कुछ छूट दी गई है। सभी लोग सावधानी को अपनाएं जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके। जनपद सदस्य नरेश चौहान को उपस्वास्थ्य केंद्र परसदा बड़े के डॉक्टर प्रदीप रात्रे ने टिका लगाया इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोरीदा के सरपंच अनिता अंजीत चौहान सचिव झसकेतन जायसवाल पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
