सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी नवीन स्थानांतरण आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस आदेश के बाद कई थानों में पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदल गई है।
जारी आदेश के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। बलीराम निराला को थाना भटगांव से थाना डोंगरीपाली, छोटेलाल सिदार को थाना डोंगरीपाली से थाना भटगांव, लखपति प्रधान को थाना बरमकेला से थाना डोंगरीपाली तथा कुंवर टोप्पो को थाना डोंगरीपाली से थाना सरिया भेजा गया है। इसी तरह टीकाराम खटकर को थाना सरिया से थाना सारंगढ़, कृष्ण कुमार टण्डन को थाना भटगांव से थाना सरिया, सेनाय लकड़ा को रक्षित केंद्र से थाना भटगांव, कमल सिंह राजपूत को थाना सरिया से थाना बिलाईगढ़, ओमप्रकाश राजपूत को थाना बरमकेला से थाना सरिया तथा कली राम कुरे को थाना सारंगढ़ से थाना बरमकेला में नवीन पदस्थापना दी गई है।
वहीं प्रधान आरक्षक स्तर पर भी कई पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें प्रधान आरक्षक क्रमांक 104 ओमप्रकाश साहू, 71 गोविंद साहू, 45 संतोष मिरे, 39 रोहित लहरे, 64 गजानंद खर्णकार, 25 दुर्गेश सिंह, 103 किशन साहू, 108 विजय यादव, 97 घिसेसन देवांगन, 57 पवन जांगड़े, 8 ताराचंद राठौड़, 79 मुकेश साहू, 84 श्याम प्रधान, 80 उत्तरा कुमार सिदार एवं 128 सुशील यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
इसके अलावा आरक्षक एवं महिला आरक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है। इन्हें यातायात सेल, महिला सेल, पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग में एक साथ किए गए इन तबादलों से जिले के कई थानों और पुलिस इकाइयों की कार्य व्यवस्था में बदलाव होगा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब देखना होगा कि नई पदस्थापना के बाद जिले की पुलिसिंग और थाना स्तर की कार्यप्रणाली में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसकर्मियों के तबादले से थानों में बदली जिम्मेदारियां…. - October 30, 2026
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
