जगन्नाथ बैरागीरायगढ़। जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में शुमार रामझरना की तस्वीर अब जल्द बदलने वाली है। शेर ,भालू,हिरण जैसे वन्य प्राणियों के लिए मिनी जू बनाने के अलावा गार्डनिंग,बच्चों के झूले, स्विमिंग पूल और पीने के पानी के लिए आरओ भी लगाए जाएंगे।वन विभाग को इस संबंध में शीघ्र मसौदा तैयार करने के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किए है।
कलेक्टर भीम सिंह पर्यटक स्थलों की दशा सुधारने के मद्देनजर आज दौरे पर थे। टीपाखोल के बाद जब वे रामझरना पहुंचे तो यंहा की नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्यता ने उनका मन मोह लिया।खासकर जिस तरह से पिछले कई दशकों से रामकुंड से जल की धारा एक वेग में निकल रही है,उसे देख आश्चर्य होने से खुद को रोक न पाएं। उन्होंने इस संबंध में किवदंती की जानकारी ली, जिसमें लोगों ने बताया कि 14 वर्षो के वनवास के दौरान श्रीराम जंगल के इन्ही रास्तो से होकर गुज़रें थे।माता सीता को यंहा प्यास लगी,तब भगवान राम ने जमीन पर धनुष चलाकर जल की धारा निकाली थी।तब से लेकर अब तक जल की धारा एक वेग में निकल रही है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
