जगन्नाथ बैरागी

खेल: कुछ ही दिनों में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की शुरुआत हो जाएगी. संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की धरती पर ये विश्व कप खेला जाएगा. इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) नए अवतार में दिखेगी
इस विश्व कप में टीम नई जर्सी में दिखेगी. जिसे आज लॉन्च किया गया.
बीसीसीआई ने कुछ ही दिन पहले ही बता दिया था कि आज के दिन टीम इंडिया की नई जर्सी का ऐलान होगा. भारत को जो नई जर्सी मिली है वो पुरानी जर्सी से थोड़ी अलग है. अभी तक टीम इंडिया जो जर्सी पहन रही थी वो गहरे नीले रंग की थी. ये जर्सी भी इसी रंग की है लेकिन इसका डियायन अलग है. इसके बीच में हल्के नीले रंग की पट्टी भी दी गई है. पिछली जर्सी में कंधे पर तिरंगा बना हुआ था लेकिन इस जर्सी में कंधे पर किसी तरह की डिजायन नहीं है.

सोशल मीडिया पर जारी की जर्सी
बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे जारी किया है साथ ही बीसीसीआई की किट स्पांसर एमपीएल स्पोर्ट्स ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस जर्सी को लॉन्च किया है. जो फोटो बीसीसीआई ने जारी की है उसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल इस नई जर्सी को पहने हुए नजर आ रहे हैं.
ऐसा है टीम इंडिया का कार्यक्रम
टीम इंडिया इस विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है. टीम अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलना है. यह दोनों मैच दुबई में खेले जाएंगे. इसके बाद तीन नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगी. पांच नवंबर को टीम को अपना अगला मैच खेलना है और फिर आठ नवंबर को टीम अपना आखिरी मैच ग्रुप मैच खेलेगी. यह दोनों टीमें क्वालीफायर से आएंगी. यह दोनों मैच भी दुबई में खेले जाएंगे।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
