भटगांव।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया। उन्होंने भगवान शिव और गुरूनानक की फोटो दिखाई । अपने 90 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि – लोग अपने आपको हिंदू कहते है , वो 24 घंटे हिंसा,हिंसा,हिंसा, नफरत नफरत, नफरत आप हिंदू हो ही नही। हिंदू धर्म मे साफ लिखा है, सच का साथ देना चाहिए। राहुल गांधी के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यो ने हंगामा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चेयर से उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया । राहुल गांधी के उक्त बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है और भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कहा कि – हिन्दू धर्म पर देश के 110 करोड़ लोगो को गर्व है और उसी गर्व से कहते है हम हिंदू है । उसी सनातन ने पूरे विश्व को वसुदेव कुटुंबकम का नारा दिया , अहिंसा परमो धर्म का ज्ञान दिया औरज उसी सनातन धर्म पर राहुल गांधी का बयान भारत की आस्था को ठेस पहुंचाता है । यह बयान हास्यास्पद है इसका विरोध हर सनातनी करते हैं ।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
