मां के उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंधों का पता चलने पर एक बेटी को खौफनाक मौत की सजा मिली। मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए हत्यारोपियों ने आत्महत्या दिखाने का भी प्रयास किया।

पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला देहरादून में सामने आया है।
लड़की के आत्महत्या मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसे मां ने ही अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव को फंदे से लटकाते हुए वारदात को आत्महत्या का रूप दिया गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह नई बस्ती पटेलनगर में युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुखविंदर सिंह का शव फंदे से उतारकर जमीन पर रखा गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस को बताया गया कि सुखविंदर सिंह दूध सप्लाई का काम करते हैं। अन्य दिनों की तरह गुरुवार तड़के चार बजे वह काम पर चले गए। मां ने कहा कि पांच बजे बेटी को फांसी पर लटके देखा तो फंदे से नीचे उतारा। अकेली महिला के बेटी का शव फंदे से उतारने की बात कहने पर पुलिस को शक हुआ और पूरे मामले का राजफाश हो गया।
बेटी ने मां और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा था
इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि महिला के पड़ोस में रहने वाली नितिन से अवैध संबंध थे। हत्या किए जाने से चार-पांच दिन पहले ममता ने मां और नितिन को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने पिता और अन्य लोगों को इस बारे में बताने को कहा।
इसके बाद मां और प्रेमी ने मिलकर ममता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इससे पहले भी हरप्रीत और नितिन के अवैध संबंध सुखविंदर को बेटी के जरिए पता लगे थे। तब भी घर में विवाद हो गया था। तब आरोपी महिला ने नितिन से दोबारा न मिलने की बात कहते हुए विवाद को निपटाया था।
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
