भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मुकाबले में गुरुवार को 47 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते नजर आए।
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम 20 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज बूम-बूम बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 7 रन देकर 3 विकेट निकाले और एक ओवर मेडन निकाला। अर्शदीप ने भी 3 विकेट झटके। बायें हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने चार ओवर में 36 रन दिए। कुलदीप यादव के नाम दो विकेट रहे। अक्षर और जडेजा को एक-एक सफलता मिली।
अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 20 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। जो टीम की ओर किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर रहा। उनके बाद नजीबुल्लाह जादरान और गुलबदीन नईब ने क्रमश: 19 और 17 रन बनाए। अफगानिस्तान ने भारतीय अटैकिंग के सामने शुरुआत से ही कमजोर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमतुल्लाह गुरबाज (11 रन) के रूप में खोया। इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे। पूरी पारी में अफगान टीम के सभी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के दबाव में दिखाई दिए, जिस वजह टीम बल्लेबाजी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।
इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए। सूर्यकुमार ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालाँकि, अगली गेंद पर वे 28 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ की धमाकेदार पारी में पाँच चौके और तीन छक्के शामिल थे। सूर्यकुमार यादव के अलावा उप कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।
वहीं कोहली ने 24 गेंदों में 24 रन जोड़े। जबकि पंत ने बल्ले से 20 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि फजलहक फारुकी ने भी 3 विकेट चटकाने में सफल रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन दिए। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
