बरमकेला। योग को पूरी दुनिया में फैलाने और इसके फायदों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखने के साथ हुई थी। जिसके बाद से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। यह भारत के लिए बहुत ही गौरव का बिषय है यह कहना है चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष एवं समाजसेवी रतन शर्मा का उन्होंने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून की तारीख को ही योग दिवस मनाने के कारण बताया कि – 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। ये दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है। इस दिन को योग व अध्यात्म के लिए बेहद खास माना जाता है।सबसे लम्बा दिन की तरह सबसे लंबा आयु योग करने से होती है यह माना जाता है। यही वजह है कि – 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया, हर साल किसी खास थीम को ध्यान में रखते हुए ही किया जाता है। इस साल 2024 योग दिवस की थीम महिलाओं को चुना गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महिला सशक्तिकरण के लिए रखी गई है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
