सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर आईटीआई सारंगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों को मुख्य मंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण पुरषोत्तम स्वर्णकार से प्राप्त जानकारी अनुसार आई टी आई सारंगढ़ में इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन एवं प्लंबर जनरल असिस्टेंट में 8 वीं के आवेदक को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस कोर्स के लिए काउंसलिंग जपं सारंगढ़ के सभाकक्ष में 21 जून 24 को सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। इस प्रशिक्षण को सीखने के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और समय पर अंक सूची, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित होना है। आवेदक को इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन में प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर व फिटर फैब्रिकेशन में प्रशिक्षण हेतु आवेदक का न्यूनतम योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




