सारंगढ़ । पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. मोहन सिंह ठाकुर के पुत्र राजकुमार रीता सिंह के पुत्र पार्थ सिंह नगर के गौरव को बढ़ाते हुए विदेश से पायलट की ट्रेनिंग लेकर भारत वापस आ रहे हैं । यह हम सारंगढ़ वासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है , साथ ही साथ ठाकुर परिवार का यह सुपुत्र जिसने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला को ही नहीं अपितु छग को गौरवान्वित किया हैं । पार्थ की इस उपलब्धि का सारा श्रेय उनकी मां रीता सिंह को जाता है , जिनके प्यार और दुलार के चलते आज पार्थ सिंह इस मुकाम तक पहुंचा है । उसके इस उपलब्धि के लिए परिवार और दोस्तों के साथ ही साथ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे , विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार ने पार्थ सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना किए हैं।



Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
