रायगढ़: रविवार को सुबह एसईसीएल की छाल खदान के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जिला अध्यक्ष पर लोहा चोरी के आरोपी के बात खदान की सुरक्षा में तैनात सत्पुरुष महर्षि से कथित मारपीट के विरोध में महर्षि साथियों के साथ धरने पर बैठ गए। खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया और आत्मदाह की धमकी दी।

विवाद बढ़ा तो छाल खदान के साथ ही जामपाली के सब एरिया मैनेजर को विवाद सुलझाने के लिए मौके पर जाना पड़ा। वहीं त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी ने कहा कि कठिन परिस्थिति है। चोरी से रोकने पर हमारे जवानों के साथ हुज्जत होती है। सुबह छाल खुली खदान की गेट क्र 9 में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सत्पुरुष महर्षि द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिपुरा राइफल के जवान ने उनसे मारपीट की। खदान से लोहा चोरी का आरोप लगाकर उनकी बेडज्जती की गई। इससे आहत होकर वो आत्मदाह करने आए हैं। छाल प्रभारी सब एरिया केबी पटेल ने समझाइश देकर रोकने की कोशिश की। उग्र रवैये के कारण स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। बवाल
की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महर्षि के साथ उनके साथियों और त्रिपुरा राइफल्स के जवान को थाने ले गई। दोनों पक्षों से बयान लिए गए।
लोग धमकाएंगे तो ड्यूटी करना होगा मुश्किल
“मेरे जवान ड्यूटी पर थे तभी कुछ लड़के कोयले में लोहे का टुकड़ा डालकर ला रहे थे। हमने मना किया तो कुछ लोगों को फोन करके बुला लिया। हमारे जवानों को धमकाया, हुज्जत की। हमारे जवानों को स्थानीय लोग धमकाने लगेंगे तो हमारा यहां ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा।
एनके भगद्रा, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स अधिकारी
युवकों को समझाइश दी, मामला सुलझा लिया
“मामले के बाद युवकों को समझाइश दी गई। दोनों पक्षों का थाने ले जाया गया। मामला सुलझा लिया गया है।
(केबी पटेल, प्रभारी सब एरिया मैनेजर, छाल)

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
