सारंगढ़ । राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता तरांगन उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में आयोजित हुई । नगर के रोमी हनुमान सुल्तानिया की सुपुत्री अदिति सुल्तानिया सीनियर कथक नृत्य प्रतियोगिता में भाग ली थी । इस प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया था । प्रतिभागी अलग – अलग राज्यों से अपने नृत्य की प्रस्तुति देने पहुंचे हुए थे । जिसमें छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, उड़ीसा, कोलकाता, आसाम और भी अनेक राज्यों से प्रतिभागीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें सारंगढ़ नगर की अदिती सुल्तानिया सीनियर कथक नृत्य प्रतियोगिता में भाग ली व द्वितीय स्थान प्राप्त की । अदिति भाग्यशाली है कि – उसे अपने गुरु, माता -पिता के मूल्यवान नृत्य के प्रति सपोर्ट मिला , मिलता ही गया, जिसके चलते राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता तरांगन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सुल्तानिया परिवार ही नहीं अपितु पूरे नगर को गौरवान्वित की है । अदिति के इस सफलता जिसमें उनके गुरु और माता पिता का विशेष योगदान रहा ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
