सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 मई 2024/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले अंतर्गत विधानसभा बिलाईगढ़ को लोकसभा चुनाव में प्राप्त पोस्टल बैलट (डाकमत) को रिटर्निंग अधिकारी संसदीय लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा के अधीन जमा करने के लिए 13 मई 2024 को जिला कोषालय सारंगढ़ से भेजा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और सभी अभ्यर्थी को पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि दल के प्रतिनिधि या अभ्यर्थी के उपस्थिति में उनके समक्ष डाकमत जिला कोषालय में 13 मई को सुबह 7 बजे खोला जाएगा और अन्य समस्त निर्वाचन कार्यवाही की जाएगी। सारंगढ़ से जांजगीर चांपा डाकमत परिवहन के दौरान अभ्यर्थी या दल के प्रतिनिधि अपने निजी वाहन से साथ चल सकते हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
