सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2024/गर्मी के दिनों में अक्सर शादी जैसे समारोह का आयोजन बड़ी संख्या में किया जाता है। इसके साथ-साथ अन्य समारोह जैसे छठी, जन्मोत्सव, वर्षगांठ, दशकर्म, तेरहवी एवं अन्य प्रकार की धार्मिक अनुष्ठानों में भी बहुतायत मात्रा में भोज का आयोजन किया जाता है। ऐसे भोज में बचे हुए रोटी, चावल, सब्जी आदि को बाहर फेंक दिया जाता है, जिसे मवेशियों द्वारा अधिक मात्रा में खाने पर उनकी जान भी चली जाती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए आयोजकों को बचे हुए भोजन पर ध्यान देने की जरूरत है। बचे हुए अधिक मात्रा के खाने का उचित प्रबंध नहीं करने पर मवेशियों के लिए खतरा है। उल्लेखनीय है कि कई बार अलग अलग स्थानों के अलग अलग आयोजनों में मवेशियों के साथ यह घटना घट चुकी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
