रायगढ़। जूटमिल पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी के साथ बालिका को गलत तरीके से घर में छिपाकर रखने वाली आरोपी महिला श्रीमती सुमित्रा ओग्रे पति हरिश्चंद्र ओग्रे उम्र 40 साल निवासी टारपाली वार्ड क्रमांक 11 थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना जूटमिल के धारा 363, 366, 368, 376 आईपीसी 4,6 पॉक्सो एक्ट के अपराध में आरोपी संजय ओग्रे द्वारा 13 मार्च को थाना जूटमिल क्षेत्र की नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर टारपाली ले गया था। जहां आरोपी संजय ओग्रे की मां श्रीमती सुमित्रा ओग्रे बालिका को नाबालिक जानते हुए 13 मार्च से 10 अप्रैल तक घर में छिपाकर रखी थी। जूटमिल पुलिस द्वारा बेटे के अपराध में प्रत्यक्ष रूप से शामिल रही आरोपिया श्रीमती सुमित्रा ओग्रे के विरूद्ध प्रकरण में धारा 368 आईपीसी विस्तारित कर आरोपिया को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विदित हो कि आरोपी संजय ओग्रे को जूटमिल पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
