अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर मार डाला। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात मलिहाबाद के कुशभरी गांव में हुई। पुलिस ने महिला उसके प्रेमी समेत तीन को हिरासत में ले लिया है।

तीनों से पूछताछ की जा रही है।
यह है पूरा मामला
कुशभरी गांव में रहने वाले प्रदीप रैदास किसान थे। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप की पत्नी का प्रेम-प्रसंग गांव के ही राजू पाल से था। अक्सर दोनों का मिलना-जुलना होता था। जानकारी होने पर प्रदीप इसका विरोध करता था।
रेखा ने प्रेमी राजू के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बना डाली। बुधवार रात धारदार हथियार से राजू और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को मार डाला। घर के अंदर गुरुवार सुबह खून से लथपथ हालत में प्रदीप का शव पड़ा मिला।
सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने तफ्तीश की और साक्ष्य जुटाए। दोपहर रेखा, राजू पाल और उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम डाॅ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
