चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार 10 मई को गुजरात टाइटंस का सामना करने वाली है। इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी अपनी चोट के कारण चर्चा में है। यह सवाल उठ रहा था कि धोनी गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

चेन्नई के कोच स्टेफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर बड़ अपडेट दिया है।
धोनी की चोट पर हो रही है चर्चा
टीम ने पिछला मुकाबला धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। इसी के बाद ऐसी खबरें आने लगी कि धोनी पूरी तरह फिट नहीं है और चोट से जूझ रहे हैं। स्टेफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीम धोनी का वर्कलोड मैनेज कर रही है।
धोनी को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहती चेन्नई
गुजरात के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग में कहा, ‘मैंने आपको बताया है कि धोनी को काफी समय से मसल इंजरी है लेकिन लोगों के लिए अब जाकर खबर बनी है। हम उसका वर्कलोड मैनेज कर रहे हैं। अगर वे बहुत लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं, तो शायद चोट गहरी हो सकती है, और उनके ऊपर सीजन से बाहर होने का खतरा है।’
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी को नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजने के फैसले की आलोचना की थी। फ्लेमिंग ने इसका भी जवाब देते हुए कहा, ‘हम टीम में बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं, हम चाहते है कि धोनी रन नहीं दौड़े और सिर्फ छक्के और चौके लगाकर मैच पर प्रभाव डाले। यह काम धोनी ने अच्छे से किया है।’
चेन्नई के पास नहीं महेंद्र सिंह धोनी जैसा विकेटकीपर
फ्लेमिंग ने यहां यह भी माना कि उनकी टीम के पास धोनी जैसा बैकअप कीपर नहीं है और इसी कारण वह धोनी को मैदान पर चाहते हैं। फ्लेमिंग बोले, ‘हमारे लिए यह बड़ी चुनौती है कि बैकअप विकेटकीपर धोनी जैसा नहीं है। हम धोनी को मैदान पर रखना चाहते हैं, उनकी मौजूदगी टीम के लिए जरूरी है। बल्लेबाजी के अलावा उनकी कीपिंग और नए कप्तान के साथ चर्चा और रणनीति बनाना बहुत अहम है।’
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
