रायगढ़:रस्सी लेने जंगल गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला…
रायगढ़ : जिले के छाल रेंज के औरानारा जंगल में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। बुजुर्ग जंगल मे तेंदूपत्ता का बंडल बांधने के लिए जंगली रस्सी लेने गया था।
हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत की जानकारी से गांव में दहशत का माहौल निर्मित है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह तेंदुपत्ता तोडने जंगल गए भलमुडी निवासी सुबरन राठिया पिता बुद्धुराम राठिया का छाल वन परिक्षेत्र के आरएफ 519 औरानारा में जंगली हाथी से सामना हो गया। इसके बाद जंगली हाथी ने अपने भारी भरकम पैरो से कुचलकर बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकी गांव के ग्रामीण को उस वक्त लगी जब बुधवार की सुबह से निकले सुबरन के रात तक वापस घर नही लौटने पर गांव के ग्रामीण गुरूवार की सुबह उसे ढंूढने जंगल की तरफ गए जहां उसकी लाश मिली। जबकि स्वजनो का कहना है कि वह जंगली रस्सी लेने जंगल गया था तब यह घटना घटित हुआ है। फिलहाल इस हादसे के बाद गांव के ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आठ ग्रामीणों की फसलों को पहुंचाया नुकसान
धरमजयगढ़ में हाथी कोरबा से आ रहे हैं। कोरबा जिला छाल से सटा हैं। यहां घना जंगल भी है। विभाग के रिकार्ड में धरमजयगढ़ एवं छाल रेंज में जंगली हाथियों ने आठ किसानों की धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। इसका आकलन किया जा रहा है ।
धरमजयगढ में अलग-अलग दल में 127 हाथी
जिले में दो वन मंडल है जिसमें धरमजयगढ़ और रायगढ़ है। दोनो वन मंडल के कई इलाके ऐसे भी है जहां हाथी अपने अपने अलग अलग झुंड में विचरण करते है। उनमें सबसे अधिक धरमजयगढ़ रेंज में ही है। जिसमें अकेले धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 127 हाथी के विचरण करने से यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कई बार वे कैद भी हो रहे है। तस्वीर नदी तालाब झील में अठखेलियां करते हुए मनमोहक नजर आती है।
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
