सारंगढ़-बिलाईगढ़, 09 मई 2024/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले अंतर्गत विधानसभा रायगढ़ 16 (आंशिक) और सारंगढ़ 17 को लोकसभा चुनाव में प्राप्त पोस्टल बैलट (डाकमत) को रिटर्निंग अधिकारी संसदीय लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के अधीन जमा करने के लिए 10 मई 2024 को जिला कोषालय सारंगढ़ से भेजा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और सभी अभ्यर्थी को पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि दल के प्रतिनिधि या अभ्यर्थी के उपस्थिति में उनके समक्ष डाकमत जिला कोषालय में 10 मई को सुबह 7 बजे खोला जाएगा और अन्य समस्त निर्वाचन कार्यवाही की जाएगी। सारंगढ़ से रायगढ़ डाकमत परिवहन के दौरान अभ्यर्थी या दल के प्रतिनिधि अपने निजी वाहन से साथ चल सकते हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
