सारंगढ़-बिलाईगढ़, 09 मई 2024/ जिला प्रशासन की ओर से स्वीप नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान ने मतदान के दिन चुनई मड़वा में हल्दी रस्म करने वाले बरमकेला ब्लॉक के देवगांव निवासी संजय चौहान को विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुलाकात के दौरान नोडल अधिकारी श्री चौहान ने वर संजय को उनकी नई पहल के लिए उनकी तारीफ की। जिला प्रशासन के इस पहल का संजय चौहान के पारिवारिक सदस्यों ने खुशी व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में देवगांव मतदान केन्द्र में चुनई मंड़वा के थीम पर सुंदर पारंपरिक विवाह का मंडप सजावट किया गया था, जिसमें मतदान के दिन संजय ने घर की हल्दी रस्म से पहले मतदान केन्द्र के मंडप से हल्दी रस्म करवाया था।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
