सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश और स्वीप नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में किए गए मतदाता जागरूकता अभियान, रैली, निमंत्रण और घर आजा संगी का कार्यक्रम चलाया गया।

पलायन किए मतदाताओं के लिए चलाए गए घर आजा संगी कार्यक्रम में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू सहित पूरे जिला प्रशासन ने फोन करके मतदान देने के लिए आमंत्रित किया था। इस निमंत्रण का असर जिले के मतदाताओ को हुआ और वे उस शहर से मतदान के दिन मतदान के लिए अपने गांव वापस आ चुके हैं। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम सुंदराभाठा के एक दंपत्ति अपने बच्चे के साथ लखनऊ से वापस आए। इसी प्रकार सारंगढ़ विधानसभा के ही ग्राम खम्हारडीह की श्रीमती कचरा बाई अपने बेटे विजय और बहु यशोदा के साथ वापिस हुई हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
