जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिले में अपराध लगातार घटित हो रही है। लेकिन कुछ ऐसी भी शर्मशार करने वाली घटना घटित हो जाती है जिससे पूरी मानवता पानी-पानी हो जाता है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। जहां वहसी नाबालिक बालक ने 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग बालिका की मां की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने नाबालिग बालक के विरुद्ध धारा 363, 376, 4,8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपचारी बालक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है जहां कल 3 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 4:00 बजे थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बालिका वीडियो गेम खेलने के लिए अपने पड़ोसी के घर गई थी। इसी बीच नाबालिक बालक ने बच्ची को घर के बाड़ी की ओर ले गया और निर्वस्त्र कर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।
बच्ची जब देर शाम 7 बजे तक घर नहीं आई तब परिजन पड़ोसी के घर बालिका को ढूंढने के लिए गए तब बालिका बाड़ी की ओर से आ रही थी जिसके पीछे नाबालिक लड़का भी था। मासूम जब घर आई तब वह कूलर के सामने बैठी तभी मासूम का कपड़ा उड़ने लगा सामने बैठी उसकी मां ने जब कपड़ा को देखी तो कपड़ा गिला था। मासूम की मां ने जब कपड़ा को हाथ से छुआ तो कपड़े में वीर्य लगा हुआ था। घटना के बाद नाबालिक की मां सहम गई और पूछताछ करने लगी तब नाबालिग बालिका ने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताई जिसके बाद मासूम को लेकर मां थाने पहुंची और लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
