रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज शाम सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों ने होटल, ढाबा, लाज और धर्मशाला चेक कर मुसाफिरों की जानकारी ली गई। पुलिसकर्मियों ने आगंतुक रजिस्टर चेक कर लोकसभा क्षेत्र के बाहर के रहवासियों को तत्काल क्षेत्र छोडक़र जाने की हिदायत दिया गया तथा संचालकों को चुनाव के परिप्रेक्ष्य में बाहरी व्यक्तियों को ठहरने नहीं देने की सख्त हिदायत दी गई है। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिले में 7 मई को मतदान होना है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पुलिस एहतियातन सभी सुरक्षा प्रबंध बिंदुओं पर जांच और कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में आज मुसाफिरों की जांच कार्यवाही की गई।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
