रायगढ़/आज दिनांक 03/102021 को थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर के आरक्षक द्वारा आरक्षी केंद्र की बिना नम्बरी अपराध डायरी असल नम्बरी के लिये प्रस्तुत किया गया, अपराध डायरी दुष्कर्म की घटना से संबंधित थी जिसका मूल घटनास्थल थाना क्षेत्र लैलूंगा है ।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में युवती और *पत्थलगांव के युवक जानकीनाथ पैकरा* की फेसबुक से दोस्ती हुई । उसके बाद जानकीनाथ पैकरा युवती का मोबाईल नम्बर लेकर उससे बातचीत करने लगा । दिसम्बर 2020 को जानकीनाथ युवती से शादी का प्रस्ताव रखकर मिलने के लिये बोला और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिनों बाद जानकीनाथ युवती को अपने साथ पत्थलगांव ले गया जहां उसे पत्नी की तरह रखा था । कई महीनों तक साथ रहने के बाद आरोपी जानकीनाथ दिनांक 07/09/2021 को युवती से झगड़ा कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता द्वारा पत्थलगांव थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, थाना पत्थलगांव से अपराध डायरी प्राप्त होने पर थाना ले लूंगा में आरोपी जानकी नाथ पैकरा पिता धर्मसाय पैकरा उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थलगांव के विरुद्ध धारा 376,313 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, आरोपी की पतासाजी में लैलूंगा पुलिस पत्थलगांव रवाना हुई थी, आरोपी अपने सकुनत से फरार है मुखबीर लगाए गए हैं शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जावेगी ।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
