रायगढ़/नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के ग्राम पंचायत पाकरगांव में आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर फ्लॉग रन स्वच्छ भारत अभियान पाकरगांव युवा मण्डल द्वारा किया गया।एवं युवा मण्डल द्वारा कबड्डी का कार्यक्रम भी किया गया। इसमें पाकरगांव के सरपंच महोदया श्रीमती शांति उद्धवराम सिदार और गांव के पंचो द्वारा हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जयंती में उनके स्मृति पर फूल-माला एवं नारियल अगरबत्ती के साथ पूजा करके कबड्डी का शुभारंभ किया। महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर कबड्डी नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के पाकरगांव में किया गया।यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा जिला के युवा अधिकारी श्री चन्द्र भूषण चौबे जी के नेतृत्व में लैलूंगा ब्लाक के (NYV) राष्ट्रीय स्वयं सेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल द्वारा लैलूंगा ब्लाक के ग्राम पंचायत पाकरगांव में फ्लॉग रन स्वच्छ भारत (clean india) एवं कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुआ। नेहरू युवा केंद्र संगठन हमारे देश के युवा वर्ग को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि वे अपनी प्रतिभा को बाहर ला सकें। इसलिए आज लैलूंगा ब्लाक के ग्राम पंचायत पाकरगांव में फ्लॉग रन स्वच्छ भारत का अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा। पाकरगांव के सरपंच महोदय जी ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के बारे में कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि। आज हम हमारे भारत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर नेहरू युवा केंद्र ने फ्लॉग रन स्वच्छ भारत अभियान हमारे पाकरगांव में किया।उन्होंने रिबन काट के अपने गांव के युवा मण्डल को फ्लॉग रन एवं कबड्डी खेलने के लिए प्रेरित किया।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
