जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । चौकी प्रभारी कनकबीरा उप निरीक्षक एमडी जायसवाल के नेतृत्व में कोर्रापानी जंगल में महुआ शराब बनाने के सूचना पर रेड कार्रवाई किया गया, पुलिस आरोपी को जंगल भीतर से शराब बनाकर लाते हुये पकड़ी, जिससे पूछताछ बाद शराब बनाने के ठिकाने पर पहुंची, जहां रखे शराब बनाने रखे हुये करीब 18 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण किया गया है । आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार दिनांक 01/10/2021 को मुखबिर से चौकी प्रभारी कनकबीरा एमडी जायसवाल को सूचना मिली कि कोर्रापानी जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाया जा रहा है । चौकी प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक पी.के. चन्द्रा, प्रधान आरक्षक सहदेव सिंह चौहान, आरक्षक मुकेश साहू, गुलशन चौधरी, सूर्य प्रकाश भगत एवं भुनेश्वर सिदार के साथ शराब रेड कार्यवाही करने रवाना हुये । कोर्रापानी जंगल रास्ते पर एक व्यक्ति शराब लाता हुआ मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम उत्तरा बरिहा पिता गोपाल बरिहा उम्र 50 साल साकिन कोर्रापानी चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ बताया आरोपी से शराब के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर शराब बनाने वाले स्थान पर ले गया, जहां महुआ शराब बनाने के लिए रखा हुआ महुआ पास का नष्टीकरण किया गया है । आरोपी से 15 लीटर क्षमता वाली जरीकेन भरा हुआ 15 लीटर एवं 05 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा 05 लीटर कुल 20 लीटर महुआ शराब कीमती 2,000 रूपये का जप्त किया गया है । आरोपी पर धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
