हिमाचल प्रदेश में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के थाना अंब के एक गांव की 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ डरावने वीडियो दिखाकर रेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक ने नाबालिग की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी है।

पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि मैं किराए की दुकान में सिलाई का काम करती हूं। दुकान पर अक्सर मेरी 17 साल बेटी हाथ बंटाती है। दुकान के आस-पास एक युवक भी काम करता था, जिसके चलते मेरी बेटी से जान पहचान हो गई।

डरावने वीडियो दिखाकर किया रेप
महिला का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में युवक ने बेटी को डरावने वीडियो को दिखाकर शारीरिक संबंध बनाए। पिछले तीन सालों से आरोपी युवक बंदूकों की तस्वीरें दिखाकर और चाकू आदि दिखाकर, डरा-धमकाने के साथ ही नाबालिग लड़की को प्रताड़ित करके उसके साथ गंदा काम किया। इतना ही नहीं नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर हजारों रुपए भी लिए हैं।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने गलत काम करते हुए फोटो भी ली थी। जब बेटी ने युवक को जबरदस्ती रेप करने से रोका, तो उसने धमकियां दीं कि वह उसका बहुत बुरा अंजाम करेगा। शनिवार को पता चला कि आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम साईट पर मेरी बेटी अश्लील फोटो डाल दी हैं। साथ ही अपने दोस्तों को भेजी है और धमकियां दे रहा है कि उसके पास कई फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह बारी-बारी सोशल मीडिया पर डालता रहेगा।
इस मामले में नाबालिग पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले को लेकर बात करते हुए अंब के पुलिस उपाधीक्षक वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
