बिलासपुर। यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी की बिलासपुर लोकसभा के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बीआर यादव स्टेडियम बहतराई स्टेडियम में हो रही है. इससे पहले उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर रैली निकाली.

योगी बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार किया और सभा को संबोधित किया. सीएम योगी को सुनने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ स्टेडियम में जमा हुई है.
खास बात ये रही की सीएम आदित्यनाथ के स्वागत में बिलासपुर और बेलतरा के भाजपा कार्यकताओं ने शहर में बुलडोजर रैली निकाली. शहर के सरकंडा इलाके से रैली निकाली गई. 30 बुलडोजर को रैली के रूप में शहर भर में घुमाया गया. बुलडोजर यात्रा शहर के अलग-अलग इलाकों से होकर निकली. यात्रा के बाद सभी बुलडोजर को सभा स्थल में ले जाया गया.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
