जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। वैसे तो वरिष्ठजनों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छिपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए और बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर भी एक दिन निश्चित किया गया है, इसलिए प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर का दिन अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है. विश्व में वृद्धों व प्रौढ़ों के साथ होने वाले अन्याय, उपेक्षा और दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से इस दिन को चिंहित किया गया है. बचपन से ही हमें घर में शिक्षा दी जाती है कि हमें अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए. वरिष्ठजन हमारे घर की नींव होते हैं. बुजुर्गों का आशीर्वाद बहुत भाग्य वालों को मिलता है, इसलिए सभी को अपने से बड़ों और वरिष्ठजनों का सम्मान करना चाहिए
अच्छी नीयत से किये गये कार्य के परिणाम भी अच्छे आते हैं । ऐसा ही कुछ कनकबिरा पुलिस के कार्यों से इन दिनों झलक रहा है । छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा वृद्धजन वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाए जा रहे हैं समर्पण अभियान एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीणा के पुलिस चौपाल का सुखद और कारगार परिणाम सामने आ रहा है। बुजुर्ग दिवस के उपलक्ष्य पर कनकबिरा पुलिस ने क्षेत्र के बुजुर्गों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किये।
पदुमलाल बरिहा-70 वर्ष, परसलाल पटेल-65 वर्ष, बुनकी बाई विश्वकर्मा-72 वर्ष, पुलाऊ राम सिदार-78 साल को कनकबिरा पुलिस द्वारा साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में चौकी प्रभारी एमडी जायसवाल के साथ चौकी स्टाफ पीएल चंद्रा, सहदेव चौहान,मुकेश साहू की उपस्थिति रही।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
