रायगढ़ । मुख्य मार्ग पर विशेष कर ढाबा, पेट्रोल पंप के समीप भारी वाहन के चालक सड़क के किनारे खतरनाक तरीके से वाहन खड़ी कर देते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर लगातार थानों व ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्यवाही और सड़क सुरक्षा को लेकर सुधारात्मक कार्य किये जा रहे हैं ।

इसी क्रम में आज दोपहर नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री आकाश शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश कुमार चंद्रा के नेतृत्व में ट्रैफिक अमले के साथ पुलिस टीम छातामुड़ा चौंक से बाईपास होते ढिमरापुर चौंक होकर उर्दना चौंक तक सड़क किनारे दोनों और खड़ी दर्जनों वाहन के चालकों पर धारा 283 आईपीसी के तहत कार्रवाई कर वाहनों को जप्त किया गया । संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध थाना जूटमिल और कोतरारोड़ में अपराध दर्ज किए जा रहे हैं । इस दौरान यातायात पुलिस ने कई वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई है । अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई है ।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




