आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। ऐसे में आज के मैच में भी छक्के-चौके की बरसात होने वाली है। मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड पर होने वाला है, ऐसे में कोहली की टीम को इसका फायदा जरूर मिलेगा। ऐसे में अगर आप ड्रीम 11 पर टीम बनाकर पैसे कमाना चाहते हैं, तो सोच समझकर बनाइगा। इस मैच को लेकर अपनी ड्रीम 11 टीम में ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस पर नहीं, बल्कि बताए गए इन 5 खिलाड़ियों पर दांव खेलें, इससे आप मालामाल हो सकते हैं।
चिन्नास्वामी में सबसे अधिक रन
आरसीबी और केकेआर के बीच खेले जाने वाले मैच में आपको अपनी ड्रीम 11 टीम में जिन 5 खिलाड़ियों को जरूर से शामिल करना चाहिए उनमें पहले खिलाड़ी हैं आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली। बता दें कि कोहली का बल्ला इस मैदान पर खूब आग उगलता है। आईपीएल के इतिहास में इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के ही नाम दर्ज है। इस मैदान पर खेले गए कुल मैच के 79 इनिंग में कोहली ने 2700 रन बनाए हैं।
इस गेंदबाज को भी करें शामिल
इस लिस्ट में आने वाले दूसरे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन हैं। ग्रीन का बल्ला इस सीजन अभी तक भले ही खामोश है, लेकिन अगले मुकाबले में वह भी कमाल का खेल दिखा सकते हैं। खास बात है कि कैमरून सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी विकेट झटक सकते हैं। आपको अपनी ड्रीम 11 की टीम में तीसरे खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद सिराज को शामिल करना चाहिए। सिराज एक किफायती गेंदबाज हैं और अपने दम पर मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं। पंजाब के खिलाफ सिराज ने 2 विकेट लिए थे। ऐसे में आप उन्हें भी अपनी टीम में जगह दे सकते हैं।
इन 2 ऑलराउंडर खिलाड़ी को भी चुनें
इसके अलावा चौथे खिलाड़ी के रूप में कोलकाता के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। वह बल्ले के साथ क्या धमाल मचा सकते हैं, यह बताने की आवश्यकता नहीं है। आखिरी मुकाबले में भी रसेल ने इसका एक नमूना पेश किया था। इसके अलावा पांचवें खिलाड़ी के रूप में कोलकाता के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नारायण को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। सुनील भी गेंदबाजी के साथ-साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करने आते हैं और खूब विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। अगर आप इन 5 खिलाड़ियों के साथ अपनी ड्रीम 11 की टीम बनाते हैं, तो आज के मैच में आप मालामाल हो सकते हैं।
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
