रायगढ़। दिनांक 27/03/2024 को भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम कांशीचुआ बस्ती चौक के पास मुखबीर सूचना पर बिना नम्बर मोटर सायकल सुजुकी हयाते पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी दिनेश साहू पिता कंचन प्रसाद साहू (उम्र 35 वर्ष) साकिन कांशीचुआ थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ को पकड़ा जिसके कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब और अवैध परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल की जप्ती की गई है।आरोपी दिनेश साहू के कृत्य पर थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई किया गया है । थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व पर शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक बोधराम सिदार, विजय कुमार पटेल, कृष्ण कुमार वारेन और महिला आरक्षक गौरी सिदार शामिल थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
