सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 मार्च 2024/आईएएस श्री वासु जैन एसडीएम सारंगढ़ ने अनुविभागीय राजस्व कार्यालय परिसर में संचालित सभी कार्यालयो के अधिकारी कर्मचारी के साथ सामूहिक मतदाता शपथ लिया। सभी ने शपथ किया कि “हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें |” इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर सहित एसडीएम, कोषालय, तहसीलदार और पंजीयन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
